ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

तेजस्वी यादव ने PM मोदी के दौरे से पहले पूछा 11 सवाल, कहा- नीतीश कुमार इतने कमजोर CM क्यों हैं

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर कल बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आने वाले हैं. लेकिन इससे पहले तेजस्वी यादव ने 11 सवाल पूछा है. कहा कि मैं दिल्ली और पटना की ड़बल

तेजस्वी यादव ने PM मोदी के दौरे से पहले पूछा 11 सवाल, कहा- नीतीश कुमार इतने कमजोर CM क्यों हैं
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर कल बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आने वाले हैं. लेकिन इससे पहले तेजस्वी यादव ने 11 सवाल पूछा है. कहा कि मैं दिल्ली और पटना की ड़बल इंजन सरकार से निम्नलिखित सवाल पूछना चाहता हूं.

1. वो बताए दरभंगा AIIMS की घोषणा 2015 में हुई, लेकिन ऐन चुनाव से पहले ही उसके कार्यारंभ की घोषणा क्यों की गयी?

2. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर भी आ रहे है. सत्ता संरक्षण में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में 34 अनाथ बच्चियों के साथ हुए जन बलात्कार के मुख्य आरोपी को मुख्यमंत्री ने बचाया ही नहीं बल्कि उसके घर जन्मदिन की पार्टी में गए, उसे निरंतर वित्तीय मदद की और चुनाव भी लड़वाया? क्या प्रधानमंत्री जी ड़बल इंजन सरकार के इस घृणित कार्य पर बोलेंगे? 

3. दरभंगा और मुजफ्फरपुर में ड़बल इंजन सरकार ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने का वादा किया था लेकिन आज तक नहीं बना। डॉक्टर्स की नियुक्ति भी नहीं हुई?

4. डबल इंजन सरकार ने वर्षों पहले स्कील यूनिवर्सिटी बनाने का वादा किया था? क्या हुआ उस वादे का?

5. आशा है पीएम मोदी पटना में हुए जल जमाव के कारण उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा हाफ़ पैंट में पड़ोसियों को मरते छोड़ नाव से भागने की घटना और वर्षों से पटना नगर निगम और शहरी विकास विभाग में क़ाबिज़ सत्ताधारी दल की उपलब्धियों के बारे में भी विमर्श करेंगे.

6. पीएम को बिहारवासियों को बताना चाहिए कि देश के टॉप 10 सबसे गंदे शहरों में बिहार के 6 शहर क्यों है? पटना और बिहार की इस बदहाली का ज़िम्मेवार कौन है?


7. सीएम नीतीश कुमार इतने कमजोर मुख्यमंत्री क्यों है जो डबल इंजन सरकार और एनडीए के 40 में से 39 सांसद होने के बावजूद पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का भी दर्जा नहीं दिला पाए? क्या बिहारवासियों को अब भी ऐसा कमजोर मुख्यमंत्री और डबल इंजन सरकार चाहिए?

8. पीएम बतायेंगे कि देश में सबसे अधिक युवा आबादी वाले प्रदेश बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी क्यों है? 6 वर्षों की केंद्र और 15 वर्षों की बिहार सरकार ने मिलकर बिहार में कितनी नौकरियों का सृजन किया?

9. ड़बल इंजन सरकार बताए कि 15 वर्षों में एनडीए शासनकाल में बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों हुआ? सुशासन राज में पलायन में वृद्धि क्यों हुई?

10. ड़बल इंजन सरकार बताए कि कोटा में फंसे हज़ारों छात्रों, देशभर में फंसे लाखों मज़दूरों को बिहार आने से क्यों रोका गया?

11. 2015 के चुनाव में पीएम ने कथित सुशासनी सरकार के 33 घोटाले गिनाए थे? उसके बाद हज़ारों करोड़ के सृजन सहित अन्य 27 बड़े घोटाले हुए है. सृजन घोटाले के मुख्य आरोपियों को सीबीआई अभी तक पकड़ नहीं पाई है. घोटालों के मास्टरमाइंड खुलेआम एनडीए नेताओं के साथ क्यों घूम रहे है?