ब्रेकिंग
कमतौल में 25 वर्षीय युवक सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईकमतौल में 25 वर्षीय युवक सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाई

तेजस्वी बोले- नीतीश में नैतिकता बची है तो कुर्सी पर नहीं बैठे, चुनाव हमने जीता है

PATNA: महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में नैतिकता अगर बची है तो वह कुर्सी पर नहीं बैठे. यह चुनाव हमन

तेजस्वी बोले- नीतीश में नैतिकता बची है तो कुर्सी पर नहीं बैठे, चुनाव हमने जीता है
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में नैतिकता अगर बची है तो वह कुर्सी पर नहीं बैठे. यह चुनाव हमने जीता है. जनादेश की चोर कर कब तक कुर्सी पर बैठेंगे. 



तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव का फैसला आया है. जनता ने अपना फैसला सुनाया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा दिया है. फैसला मेरे पक्ष में और नतीजा उनके पक्ष में हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जनादेश का चोरी कोई पहली बार नहीं हुआ है. 2015 में भी जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था. लेकिन चोर दरवाजे से बीजेपी सरकार में आ गई है. बिहार की जनता ने बीजेपी को विपक्ष में रखने का फैसला किया था. 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता हमलोगों के साथ हैं. हमलोग धन्यवाद यात्रा निकालेंगे. हमलोग चुनाव जीते हैं. देश में पहली बार विपक्ष ने इस तरह का एजेंडा बनाया है. हम नीतीश कुमार को बता देते हैं कि यह सिर्फ उनकी चार दिन की चांदनी है. हमलोग संघर्ष करने वाले लोग हैं. रोने वाले लोगों नहीं है. जहां रहेंगे जनता का सवाल उठाते रहेंगे.

टैग्स