ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

तेजस्वी ने चोर दरवाजे वाली सरकार बताया, सत्तापक्ष ने असंसदीय कहा.. विधानसभा में बवाल

PATNA: बिहार विधानसभा का आज अंतिम दिन हैं, सदन में विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार फर्जी है. क्योंकि यह सरकार ही चोर दरवाजे से आई है. अगर सत्त

तेजस्वी ने चोर दरवाजे वाली सरकार बताया, सत्तापक्ष ने असंसदीय कहा.. विधानसभा में बवाल
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा का आज अंतिम दिन हैं, सदन में विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार फर्जी है. क्योंकि यह सरकार ही चोर दरवाजे से आई है. अगर सत्ता में आए हैं तो कुछ काम तो किजिए. इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने एतराज जताया. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस तरह का असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा कभी सदन में नहीं हुआ है. 




तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्री श्रवण कुमार कह रहे है कि बिहार ने कोरोना को हरा दिया है. ऐसे में श्रवण कुमार को विश्वस स्वास्थ्य संगठन से यह बात लिखवाकर लाना चाहिए. यहां तो रिपोर्ट ही नहीं आ रहा है तो कैसे पता चलेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि एंटीजन घोटाला भी सामने आएगा अगर इसकी जांच कराई जाए. यह नीतीश कुमार का 61वां घोटाला सामने आएगा.


क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा

 तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी देवी ने आंचल फैलाकर विशेष राज्य का दर्ज मांगा था. जब वह सीएम थी, लेकिन उस समय नहीं मिला, लेकिन अब तो डबल इंडन की सरकार है. बिहार को विशेष राज्य का दर्ज कौन देगा. क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देंगे. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार के विशेष राज्य का दर्ज मिले. 


कब देंगे 19 लाख रोजगार

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार के विशेष राज्य का दर्ज मिले. विशेष राज्य का दर्जा छोड़िए आप फ्री में कोरोना कीट ही मंगाइये. अब तो डिप्टी सीएम भी दो-दो है. बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने की बात की है. यह बताना चाहिए की रोजगार कब देंगे. सीएम तो पहले ही इनकार कर चुके हैं कि इतना रोजगार कैसे दिया जाएगा. राज्यपाल के अभिभाषण में यह नहीं बताया गया कि बिहार कैसे पिछड़ा राज्य से बाहर निकलेगा. उद्योग कैसे लगेगा. लेकिन सीएम ने तो बहाना बना लिया और कहा कि समुद्र रहेगा तो उद्योग लगेगा. क्या हर उद्योग लगाने के लिए समुद्र ही जरूरी है. 

टैग्स