ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश- इस विभाग में जल्द शुरू करें बहाली

PATNA : बिहार की नई सरकार ने युवाओं और बेरोज़गारों को 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था, जिस पर अब पहल होने लगा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव स्वास्थ मंत्री बनने के बाद पहली बार राज्

तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश- इस विभाग में जल्द शुरू करें बहाली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की नई सरकार ने युवाओं और बेरोज़गारों को 10 लाख नौकरी देने का ऐलान किया था, जिस पर अब पहल होने लगा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव स्वास्थ मंत्री बनने के बाद पहली बार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यालय पहुंचे। यहां स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर जल्द से जल्द बहाली करने का निर्देश दिया। 



तेजस्वी यादव के साथ स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर सचिव कौशल किशोर, समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, अपर कार्यपालक निदेशक केशवेंद्र कुमार और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि विभाग में खाली पद का रोस्टर क्लियर कराते हुए महीने भर में बहाली शुरू कर दें। इस पर अधिकारियों का जवाब आया कि महीने भर में 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें, राज्य स्वास्थ्य समिति के 13 हजार पद फिलहाल खाली हैं।  



बहाली के अलावा तेजस्वी यादव ने  जिला अस्पतालों की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवा, आवश्यक जांच की सुविधा के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था पर ख़ास ध्यान दिया जाए और इसमें कोई भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। साथ ही, तेजस्वी ने जिला अस्पतालों में डाक्टरों और नर्सों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। तेजस्वी ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाए और मरीज़ों की सेवा में हमेशा एंबुलेंस का इंतज़ाम रहे। 

टैग्स