ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

तेजस्वी बोले...सुशील मोदी देते हैं बेहूदा बयान, नीतीश से नफरत करने लगी है जनता

PATNA: सुशील मोदी ने कल ट्वीट किया कि उनको मारने के लिए लालू प्रसाद तंत्र मंत्र का सहारा लिया था. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी बेहूदा बयान देते हैं. वह

तेजस्वी बोले...सुशील मोदी देते हैं बेहूदा बयान, नीतीश से नफरत करने लगी है जनता
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  सुशील मोदी ने कल ट्वीट किया कि उनको मारने के लिए लालू प्रसाद तंत्र मंत्र का सहारा लिया था. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी बेहूदा बयान देते हैं. वह इस तरह का बयान देंगे किसी को उम्मीद नहीं थी. शिक्षा और बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. अब चुनाव में अंधविश्वास की बातें करते हैं. 15 साल के कार्यकाल में सुशील मोदी ने क्या किया उसके बारे में बताना चाहिए था. 

नीतीश से नफरत करने लगे हैं लोग

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि वह उबाउ और थकाउ बयान देते हैं. वह खुद थक चुके हैं. बिहार की जनता ने उनको रिजेक्ट ही नहीं किया बल्कि नफरत करने लगी है. कानून व्यवस्था, बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षा में 22 फीसदी बजट की राशि खर्च करेंगे. शिक्षा को लेकर लोग लालू प्रसाद पर सवाल उठाते हैं. लालू प्रसाद ने 7 विश्विद्यालय दिया है. हमलोगों ने जो विकल्प दिया है लोगों में आशा जागने लगी है. 

शिवहर की घटना की निंदा

तेजस्वी यादव ने शिवहर में एक प्रत्याशी समेत तीन लोगों की हत्या की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है. दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाए. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठते रहे है हम ज्यादा कुछ नही बोलेंगे. लेकिन प्रत्याशियों को सुरक्षा बल मिलता है उन्हें मिला है या नहीं हम नहीं जानते है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षा में 22 फीसदी बजट की राशि खर्च करेंगे. शिक्षा को लेकर लोग लालू प्रसाद पर सवाल उठाते हैं. लालू प्रसाद ने 7 विश्विद्यालय दिया है. हमलोगों ने जो विकल्प दिया है लोगों में आशा जागने लगी है.