ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

तेजस्वी बोले...BJP कैसे देगी 19 लाख रोजगार, उनके CM नीतीश तो पहले ही पैसा को लेकर हाथ कर दिए हैं खड़ा

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने बीजेपी के 19 लाख रोजगार देने के वादे पर पलटवार किया है. तेजस्वी ने कहा कि कहा कि बीजेपी कहती

तेजस्वी बोले...BJP कैसे देगी 19 लाख रोजगार, उनके CM नीतीश तो पहले ही पैसा को लेकर हाथ कर दिए हैं खड़ा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने बीजेपी के 19 लाख रोजगार देने के वादे पर पलटवार किया है. तेजस्वी ने कहा कि कहा कि बीजेपी कहती है कि 19 लाख बिहार में रोजगार देंगे. लेकिन बीजेपी बताए की उनके सीएम उम्मीदवार कौन है. सीएम नीतीश कुमार को वह उम्मीदवार घोषित किए हैं वह तो पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं कि पैसा नहीं है. फिर बीजेपी कहां से पैसा लाएगी. बेवकूफ किसे बना रहे हैं. 

10 लाख नौकरी पर उड़ाते थे मजाक

तेजस्वी यादव ने कहा कि हंसी उड़ाने वाले 10 लाख नौकरी देने के बयान पर मजाक उड़ा रहे हैं. लेकिन वह कहते हैं कि 19 लाख रोजगार देंगे. रोजगार तो पकौड़ा बेचने वाले को भी रोजगार बोला जाएगा, लेकिन हम 10 लाख सरकारी नौकरी देने वाले हैं.

सुशील मोदी भी बता चुके हैं पैसा नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 10 लाख नौकरी देने के लिए पैसा नहीं है. 19 लाख के लिए कहां आएगा. सुशील मोदी तो अपराधियों के सामने हाथ जोड़ते हैं. जब लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को लाने को हुआ तो कहने लगे किए इसको लेकर बिहार के पास संसाधन नहीं है.