ब्रेकिंग
पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तपटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

टेंडर घोटाले पर तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछे 20 सवाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया 'अंगूठाछाप'

Tejashwi Yadav: पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार, टेंडर प्रक्रिया और राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरकार से कई सवाल पूछते हुए निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग...

टेंडर घोटाले पर तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछे 20 सवाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया 'अंगूठाछाप'
Ramakant kumar
3 मिनट

Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. पटना में रविवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता में बैठी सरकार से अब जनता जवाब चाहती है.


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की भूमिका पर सवाल उठे हैं, लेकिन कार्रवाई छोटे स्तर के लोगों तक ही सीमित रह जाती है.


तेजस्वी ने बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि राज्य की कमाई कम हो रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन, छात्रों की स्कॉलरशिप और जरूरतमंदों की योजनाओं के लिए पैसे की कमी बताई जाती है, लेकिन भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में बड़े नामों पर कार्रवाई नहीं होती.


उन्होंने इमरजेंसी फंड से 3660 करोड़ रुपये निकाले जाने का भी जिक्र किया. तेजस्वी का कहना था कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.


तेजस्वी यादव ने टेंडर से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को प्रभावशाली लोगों का संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक व्यक्ति कई विभागों के टेंडर को कैसे प्रभावित कर रहा था.


उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में बातें सामने आने के बाद भी बड़े अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. तेजस्वी ने सृजन घोटाला, कैग रिपोर्ट और अन्य मामलों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा.


आरजेडी नेता ने पुराने सिस्टम पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले बिना रिश्वत के कई काम नहीं होते थे. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकाल में इस व्यवस्था पर कार्रवाई की गई और युवाओं को रोजगार दिया गया.


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो उनके उठाए गए सवालों का जवाब दे. उन्होंने कई बिंदुओं पर सरकार से सफाई मांगी और कहा कि जनता अब हर मामले का हिसाब चाहती है.


वहीं सरकार की ओर से इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना अहम होगा. फिलहाल बिहार की सियासत में टेंडर और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.