ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

तेजस्वी पर आग बबूला तेजप्रताप का हमला.. बाढ़ में डूबते बिहार को छोड़कर दिल्ली क्यों गए नेता प्रतिपक्ष? जगदानंद के माता-पिता तक को कोसा

PATNA : लालू परिवार में घमासान और ज्यादा तेज होता दिख रहा है. तेज प्रताप यादव अब अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के ऊपर सीधे-सीधे हमलावर हो गए हैं. तेज प्रताप यादव ने पहली बार तेजस्वी क

तेजस्वी पर आग बबूला तेजप्रताप का हमला.. बाढ़ में डूबते बिहार को छोड़कर दिल्ली क्यों गए नेता प्रतिपक्ष? जगदानंद के माता-पिता तक को कोसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लालू परिवार में घमासान और ज्यादा तेज होता दिख रहा है. तेज प्रताप यादव अब अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के ऊपर सीधे-सीधे हमलावर हो गए हैं. तेज प्रताप यादव ने पहली बार तेजस्वी के ऊपर खुले तौर पर हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा है कि तेजस्वी यादव ऐसे वक्त में बिहार छोड़कर भागे हैं, जब राज्य की जनता बाढ़ से डूब रही है. तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी के रणनीतिकार संजय यादव उन्हें बरगला कर दिल्ली ले गए हैं.


तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के ऊपर भी अब सवाल खड़ा कर दिया है. तेज प्रताप ने कहा है कि पिताजी दिल्ली में बैठे हैं. वह अगर सब कुछ देख रहे हैं. तो उन्हें दूध का दूध पानी का पानी करना चाहिए. इसके अलावे तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह के ऊपर भी जोरदार हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा है कि जगदानंद सिंह के माता-पिता ने सहित संस्कार नहीं दिया है. इतना ही नहीं तेज प्रताप ने यह भी कहा है कि जगदानंद सिंह शिशुपाल बनकर बैठे हुए हैं.


तेज प्रताप ने पूछा है कि आखिर तेजस्वी कौन से काम के लिए दिल्ली गए हैं. दिल्ली में घूमने फिरने मौज-मस्ती के लिए जाना जरूरी है या बाढ़ से डूबती जनता को मदद पहुंचाना. एक तरफ सरकार जहां बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रही है. तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष का पर फर्ज नहीं निभा पा रहे.


तेज प्रताप ने कहा है कि वह दिल्ली जाकर अपने पिता लालू यादव से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने शिवानंद तिवारी पर भी हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा कि कृष्ण और अर्जुन के सामने महाभारत में जो आया था. उसका क्या हुआ था सबको याद होगा.