ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

तेजस्वी यादव ने PM मोदी से लगाई गुहार, बिहार में कोरोना टेस्टिंग में हो रही धांधली को रुकवाए

PATNA: बिहार में कोरोना टेस्टिंग को लेकर बार-बार सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव ने अब पीएम मोदी से गुहार लगाई है. तेजस्वी ने पीएम मोदी से कहा कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग के नाम

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना टेस्टिंग को लेकर बार-बार सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव ने अब पीएम मोदी से गुहार लगाई है. तेजस्वी ने पीएम मोदी से कहा कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर धांधली हो रही है. इस धांधली को रुकवाए. 


पीएम के ट्वीट पर दिया जवाब

तेजस्वी यादव ने 11 अगस्त के पीएमओ के ट्वीट पर कमेंट कर यह धांधली बंद कराने की मांग की है. तेजस्वी ने लिखा है कि ''माननीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोना की चिंताजनक स्थिति के संदर्भ में बिहार को प्रथम वरीयता पर रखकर बिहार की भयावह स्थिति को रेखांकित किया है. मैं प्रधानमंत्री जी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वो केंद्रीय टीम की Findings पर कारवाई करते हुए यहां जांच में हो रही धांधलियों को रुकवाए.



पीएम ने टेस्टिंग बढ़ाने का दिया था निर्देश

11 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार समेत कई राज्यों के सीएम के साथ कोरोना संक्रमण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के सीएम को टेस्टिंग बढ़ाने का सुझाव दिया था. कहा था कि 80 प्रतिशत एक्टिव केस बिहार समेत 10 राज्यों से सिर्फ आ रहे हैं. ऐसे में कोरोना टेस्ट को बढ़ाए. हॉस्पिटल से लेकर डॉक्टर पर दिन पर दिन दवाब बढ़ता जा रहा है.


नीतीश पर झूठ बोलने का लगाया था आरोप

पीएम की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने 13 अगस्त को कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन झूठ बोला है कि बिहार में 3 लाख 25 हजार RTPCR जांच की जा रही है. सदन में सच्चाई को छुपाया गया है. दूसरी तरफ सीएम ने जो रिपोर्ट बताया वो अलग है, सीएम ने सिर्फ 6100 जांच की बात मानी. पीएम के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने बात कही. मंगल पांडेय ने 53 प्रतिशत RTPCR जांच की बात कही,जबकि हकीकत सिर्फ 5 प्रतिशत की है. झूठ बोलने की सारी सीमा खत्म हो गई है. जांच को लेकर सच्चाई छुपाई जा रही है. सदन के भीतर झूठ बोलना सबसे बड़ा गुनाह है.  मंत्री सदन में तो सीएम पीएम के सामने झूठ बोलते हैं.


टैग्स