ब्रेकिंग
बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...

प्रशांत-पवन प्रकरण पर तेजस्वी का तंज, नीतीश कुमार की विचारधारा में बहुत कंफ्यूजन है

PATNA : जेडीयू के अंदर मचे घमासान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है । नीतीश कुमार को उन्होनें वैचारिक रुप से कंगाल और दुर्लभ नेता बताते हुए कहा कि नीतीश की विचारधारा का पता

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के अंदर मचे घमासान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है । नीतीश कुमार को उन्होनें वैचारिक रुप से कंगाल और दुर्लभ नेता बताते हुए कहा कि नीतीश की विचारधारा का पता उनके विद्धान नेताओं को भी नहीं है।


तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी ऐसे नेता व ऐसी पार्टी के अध्यक्ष है जिनकी विचारधारा व वैचारिक दृष्टि की स्पष्टता उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ विद्वान नेताओं को मालूम नहीं है। आम जनता और कार्यकर्ताओं को तो छोड़ ही दिजीए। फिर तेजस्वी ने लिखा कि क्या वैचारिक रूप से कंगाल ऐसे दुर्लभ नेता और पार्टी कहीं और मिलेंगे?


बता दें कि विचारधारा को लेकर जेडीयू में अदरुनी घमासान मचा है।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी से जेडीयू के गठजोड़ करने के बाद पवन कुमार वर्मा ने सवाल खड़े किए थे और नीतीश कुमार से पार्टी की विचारधारा स्पष्ट करने को लेकर चिट्ठी लिखी थी, जिसपर नीतीश कुमार ने गुरुवार को स्पष्ट कह दिया कि पवन कुमार वर्मा फ्री हैं, जहां जाना चाहते हैं, जा सकते हैं। इसके बाद पवनवर्मा ने भी पलटवार करते हुए नीतीश कुमार को दो टूक कह दिया है कि छोड़ दूंगा पार्टी, लेकिन पहले जवाब तो दे दीजिए। 



टैग्स