ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

तेजस्वी ने मजबूरी में कैंसिल किया RJD का प्रशिक्षण शिविर, सरकार ने राजगीर कन्वेंशन सेंटर की बुकिंग ही रद्द कर दी थी

PATNA : राजगीर में आज से शुरू होने वाला आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर कोरोनावायरस का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि कोरोनावायरस को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजगीर में आज से शुरू होने वाला आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर कोरोनावायरस का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि कोरोनावायरस को देखते हुए आरजेडी ने अपना प्रशिक्षण रद्द कर दिया .है हालांकि तेजस्वी यादव  मैं यह फैसला कोरोला से डर की बजाय मजबूरी में लिया.


दरअसल राजगीर के जिस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना था उसकी बुकिंग ही सरकार ने रद्द कर दी थी. सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर एहतियातन जो कदम उठाए हैं उसमें इस बात का ऐलान किया जा चुका था कि इस सभी तरह के सिनेमाघरों और सामूहिक आयोजनों वाले जगहों की बुकिंग रद्द कर दी जाएगी. पटना में राज्य के मुख्य सचिव जब सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी दे रहे थे उसके बाद नालंदा जिला प्रशासन ने भी कन्वेंशन सेंटर की बुकिंग कर दी. तेजस्वी यादव और उनके नेता राजगीर के प्रशिक्षण शिविर को लेकर तैयारी कर चुके थे. तैयारी  थी कि कोरोना से बचने के लिए ऐसे नेताओं को जिन्हें सर्दी जुकाम हो अलग से बैठाया जाएगा, लेकिन हर हाल में आरजेडी का प्रशिक्षण आयोजित करना चाहते थे.


सरकार की तरफ से कन्वेंशन सेंटर की बुकिंग रद्द किए जाने के बाद तेजस्वी के पास कोई विकल्प नहीं बचा था आखिरकार उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम को रद्द करने का ऐलान कर दिया. इस बात का खुलासा आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने खुद कर दिया है. रघुनवंश प्रसाद ने कहा है कि आरजेडी अपना प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना चाहती थी लेकिन सरकार ने कोरोना के नाम पर साजिश करते हुए कन्वेंशन सेंटर की बुकिंग रद्द कर दी और आरजेडी के को मजबूरन रोकना पड़ा.

टैग्स