ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

तेजस्वी की रैली में दीदी मीसा भारती को जगह नहीं, बड़े भईया तेजप्रताप का मिला आशीर्वाद

PATNA : आरजेडी के युवराज तेजस्वी यादव थोड़ी ही देर में 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर निकलेंगे। तेजस्वी अपनी युवा क्रांति रथ में निकलेंगे इसके पहले वे पटना के वेटनरी ग्राउ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के युवराज तेजस्वी यादव थोड़ी ही देर में 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर निकलेंगे। तेजस्वी अपनी युवा क्रांति रथ में निकलेंगे इसके पहले वे पटना के वेटनरी ग्राउंड में गरजेंगे। वेटनरी ग्राउंड में बड़ी रैली में दीदी मीसा भारती को जगह नहीं मिलने पर कानों-कान चर्चा हो रही है। हालांकि तेजस्वी को बड़े भईया तेजप्रताप यादव का पूरा साथ मिल रहा है।


वेटनरी ग्राउंड में बड़े-बड़े कटआउट्स लगाए गए हैं जिसमें लालू-राबड़ी के साथ तेज-तेजस्वी चारों तरफ छाए हुए हैं लेकिन एक बात सबको खटक रही है वो ये कि उन कट्आउट्स में आरजेडी सांसद और लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को जगह नहीं मिली है।


दरअसल लालू परिवार सियासी विरासत की लड़ाई पुरानी हो गयी है।घर में जो सत्ता की लड़ाई छिड़ी है उससे आम लोगों के बीच एक धारणा बन गई है कि मीसा बड़े भाई तेज प्रताप के साथ हैं। मनेर में भाई वीरेंद्र के खिलाफ और मीसा के समर्थन में तेज प्रताप ने एक अभियान तक शुरू कर दिया था। परिवार में तीनों की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। लेकिन ऐसी अटकलें लगती रही हैं कि मीसा को दोनों भाई बड़ी बहन तो मानते हैं, लेकिन छोटे भाई तेजस्वी व्यवहार पक्ष में मीसा को बतौर नेता स्वीकार नहीं करते हैं।


बता दें कि बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत आज पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान से होगी। जहां पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है। बता दें कि 24 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है, इसी वजह से तेजस्वी की यह यात्रा रोजाना नहीं होगी बल्कि विधानसभा सत्र की वजह से ब्रेक लेकर वह इस यात्रा को जारी रखेंगे।