ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

तेजस्वी का मास्टर स्ट्रोक, नीतीश से BJP के मंत्रियों की संपत्ति जांच कराने को कहा

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रतिरोध मार्च शुरू हो गया है। सगुना मोड़ से गांधी मैदान तक प्रतिरोध मार्च निकाला जा रहा है। इस दौरान तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जमक

तेजस्वी का मास्टर स्ट्रोक, नीतीश से BJP के मंत्रियों की संपत्ति जांच कराने को कहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रतिरोध मार्च शुरू हो गया है। सगुना मोड़ से गांधी मैदान तक प्रतिरोध मार्च निकाला जा रहा है। इस दौरान तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कराया जा रहा है। अब जब मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी में भ्रष्टाचार उजागर हो ही गया है तो एक बार वे अपने घटक दल यानी बीजेपी की भी जांच कराएं। तेजस्वी ने दावा किया है कि भाजपा के सभी मंत्री भ्रष्ट हैं। 



वहीं, तेजस्वी यादव ने बिहार की स्थिति को दर्शाते हुए कहा कि बिहार के लोग बाढ़ और सुखाड़ से परेशान रहते हैं। देश में बेरोज़गारी चरम पर है। इसके अलावा उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी अपनी आवाज़ बुलंद की। तेजस्वी ने कहा कि गरीबों की आमदनी अगर 10 से 15 हज़ार है और अगर घर में चार लोग भी हो तो उनके पास एक पैसा नहीं बचता। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, बिजली बिल सब कुछ महंगा हो गया है



आपको बता दें, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव राबड़ी देवी के आवास से प्रतिरोध मार्च के लिए बेरोजगारी रथ पर सवार होकर निकले थे। इस यात्रा के लिए राबड़ी देवी ने हरी झंड़ी दिखाई। आपको बता दें, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सगुना मोड़ से गांधी मैदान तक प्रतिरोध मार्च निकाला जा रहा है।

टैग्स