ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

तेजस्वी और राजश्री के बीच बुके लेकर घुस गए RJD विधायक, नई मैडम के सामने नंबर बढ़ाने की दिखी होड़

PATNA : नए साल के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तो पटना आवास पर नजर नहीं आए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी धर्मपत्नी

तेजस्वी और राजश्री के बीच बुके लेकर घुस गए RJD विधायक, नई मैडम के सामने नंबर बढ़ाने की दिखी होड़
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नए साल के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तो पटना आवास पर नजर नहीं आए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी धर्मपत्नी राजश्री जरूर लोगों का अभिवादन करने के लिए मौजूद रहे. राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी और राजश्री 10 सर्कुलर स्थित आवास पर लोगों से शुभकामना लेते नजर आए. 


नए साल की बधाई दोनों ने कबूल की और लोगों से मुलाकात भी की. लेकिन राजश्री की मौजूदगी में नंबर बढ़ाने की होड़ में कई आरजेडी के नेता और विधायक दिखे. दरअसल, आरजेडी के कुछ विधायक इतनी बेचैनी में नजर आए कि वह तेजस्वी और राजश्री के बीच उस वक्त बुके लेकर घुस गए जब नेता प्रतिपक्ष मीडिया से बातचीत कर रहे थे.


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव जब अपनी पत्नी राजश्री के साथ लोगों से नए साल की बधाई लेने निकले तो उस वक्त आरजेडी के कई विधायक और नेता भी मौजूद थे. इसी दौरान आरजेडी के एक विधायक बुके लेकर बार-बार तेजस्वी और राजश्री के आसपास एंट्री मारने की कोशिश करते रहे. हद तो तब हो गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मीडिया से मुखातिब थे और नए साल को लेकर अपनी बात रख रहे थे, इसी दौरान मीडिया ने राजश्री से नए साल पर अपनी बात रखने को कहा तो तेजस्वी ने आगे बुलाया.


राजश्री और तेजस्वी जिस वक्त अपनी बात मीडिया से कर रहे थे, उसी दौरान महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रोशन बुके लेकर आगे बढ़ने लगे. तेजस्वी ने उन्हें इशारा कर रोका भी लेकिन फोटो सेशन की बेचैनी में विधायक जी कहां मानने वाले थे. मीडिया का कैमरा सामने था, लिहाजा तेजस्वी के मना करने के बावजूद आरजेडी विधायक ने बीच में बुके घुसा दिया. आखिरकार नेता प्रतिपक्ष भी मन मार कर रह गए.


तेजस्वी और राजश्री ने जब अपनी बातचीत मीडिया से पूरी कर ली तो विधायक जी एक बार फिर वही बुके लेकर पीछे पीछे चल पड़े. काफी देर तक विधायक जी इसी जुगाड़ में नजर आए कि तेजस्वी और नई मैडम के साथ एक फोटो हो जाए. आरजेडी के कई नेता इस मौके पर नई मैडम के सामने नंबर बढ़ाने के जुगाड़ में लगे रहे और जबरदस्त होड़ भी देखने को मिली. हालांकि कई पुराने नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आस पास भी देखा गया. आज राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है, लिहाजा कार्यकर्ता और नेता उनका आशीर्वाद लेते और बधाई देते नजर आए.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें