ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

ARA NEWS : तेज रफ़्तार बस ने 3 लोगों को रौंदा, एक की मौत; आक्रोशितों ने फूंका वाहन

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। ज

ARA NEWS : तेज रफ़्तार बस ने 3 लोगों को रौंदा, एक की मौत; आक्रोशितों ने फूंका वाहन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बस को आग के हवाले कर दिया। प्रशासन के समझाने के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।


जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले में बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर हाइवे पर अमराई नवादा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, मृतक के बड़े भाई समेत दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


वहीं,  दुर्घटना में मौत से आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे गए और आरा-बक्सर हाइवे को जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान 18 वर्षीय सन्नी सिंह अमराई नवादा गांव निवासी राजनारायण सिंह के पुत्र थे। हादसे में मृतक के बड़े भाई गौतम कुमार एवं अमराई नवादा गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र रितेश कुमार उर्फ टाइगर को भी चोटें आई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बाद में रात सवा आठ बजे जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार व एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह के समझाने के बाद आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद हाइवे पर आवागमन बहाल हो सका। करीब दो-ढाई घंटे तक विधि-व्यवस्था की समस्या बनी रही। सन्नी सिंह अपने बड़े गौतम व दोस्त टाइगर के साथ गांव के मौसा हरेराम सिंह के घर से मिठाई खाकर सड़क की ओर समोसा खाने जा रहे थे।गांव के लिंक रोड से हाइवे पर चढ़कर ज्यों ही दूसरी साइड पहुंचे थे कि आरा की ओर से आ रही बेकाबू बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमेें सन्नी की मौत हो गई। जबकि, उसके बड़े भाई समेत दो लो घायल हो गए।