ब्रेकिंग
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar EOU Raid: भवन निर्माण विभाग में धनकुबेर इंजीनियरों की लंबी लिस्ट ! GM कमलेश के बाद एक S.E. की संपत्ति चर्चा में, 'पत्नी' के नाम पर करोड़ों की 'प्रॉपर्टी' छुपा कर बैठे हैं... Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar EOU Raid: भवन निर्माण विभाग में धनकुबेर इंजीनियरों की लंबी लिस्ट ! GM कमलेश के बाद एक S.E. की संपत्ति चर्चा में, 'पत्नी' के नाम पर करोड़ों की 'प्रॉपर्टी' छुपा कर बैठे हैं... Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

Rajya Sabha Election 2026
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajya Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होने हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी।



दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की 10 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। इन सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। 29 नवंबर को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिखि 6 अक्टूबर है जबकि स्क्रूटनी का काम 7 अक्टूबर को होगा। वहीं उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी और उसी दिन काउंटिंग भी कराया जाएगा।



यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में 8 बीजेपी की, एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बसपा के पास है। यूपी में भाजपा गठबंधन के पास 292 विधायक हैं। ऐसे में एनडीए आसानी से 7 से 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं सपा के पास 100 विधायक हैं। संख्या बल के आधार पर समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जीत सकती है।



वहीं उत्तराखंड की एक सीट पर सत्ताधारी दल का दबदबा है। ऐसे में यह सीट बीजेपी के खाते में जानी तय है। उधर, पश्चिम बंगाल की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव होना है। इस सीट से टीएमसी सांसद रुक्मिणी मलिक ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था। वह इसी साल राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुई थीं। उनके इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर भी उपचुनाव होगा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता