ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....

Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने भवन निर्माण निगम के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई शुरू की है। EOU की टीमों ने मंगलवार सुबह एक साथ चार ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान...

Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar EOU Raid: पटना में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कमलेश कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार सुबह उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की.


आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, कमलेश कुमार के खिलाफ ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 103.30 प्रतिशत अधिक बताई गई है. इसी आधार पर EOU थाना कांड संख्या 24/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है.


विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद 22 सितंबर की सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को तलाशी के लिए भेजा गया.


कमलेश कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. EOU की टीम उनके जंदाहा स्थित पैतृक आवास के साथ पटना के अलग-अलग इलाकों में स्थित संपत्तियों और उनके सरकारी कार्यालय में भी जांच कर रही है.


इन चार ठिकानों पर चल रही तलाशी

EOU की कार्रवाई जंदाहा स्थित सर्वोदय मैदान के पास उनके पैतृक आवास, पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में रामकृष्ण पथ स्थित मनमोहन अपार्टमेंट के फ्लैट, राजीव नगर रोड नंबर 25C स्थित मेघा बिल्डिंग और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) के कार्यालय कक्ष में चल रही है.


आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि सत्यापन के दौरान कमलेश कुमार की ज्ञात आय और संपत्ति से जुड़ी जानकारी की जांच की गई. इसी क्रम में प्रथम दृष्टया आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का साक्ष्य मिलने के बाद तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई है.


EOU की अलग-अलग टीमें चारों स्थानों पर दस्तावेज और अन्य संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं. तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की बात आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कही गई है.