ब्रेकिंग
Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीBihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनी

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Bihar MLC election 2026
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। इलेक्शन कमीशन की तरफ से एमएलसी चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।



दरअसल, बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।



चुनाव के तहत पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।



भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 29 सितंबर को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।



वहीं 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की तरफ से 31 अक्टूबर को वोटिंग को संपन्न करा लिया जाएगा। बिहार के अलावा कर्नाटका की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव कराए जाने हैं।



बिहार विधान परिषद की 8 आठ सीटे 16 नवंबर 2026 को खाली हो रही हैं। इसमें पटना स्नातक निर्वाचन सीट से नीरज कुमार दरभंगा स्नातक निर्वाचन सीट से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन सीट से बंशीधर बृजवाशी, कोसी स्नातक निर्वाचन सीट से एन.के. यादव जबकि पटना शिक्षक निर्वाचन सीट से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन सीट से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से अफाक अहमद का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता