ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में युवा चेतना द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह आयोजित, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री, पूर्व मुख्य न्यायाधीश और गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि।

ayanti Celebration
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Delhi: नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के सभागार में देश के महान किसान मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में किया गया।


स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व मुख्य न्यायधीश बीआर गवई, भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, भारत सरकार के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी निषाद, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आजीवन स्वामी सहजानंद सरस्वती ने ग़रीब और कमजोर वर्ग के समग्र विकास हेतु प्रयास किया।स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय आंदोलन के अगुआ थे।


सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती वंचित वर्ग के भगवान थे।जस्टिस गवई ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जन्म सबल घर में लिया परंतु निर्बल लोगों के कल्याण हेतु समाज में लड़ते रहे।न्यायमूर्ति गवई ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समाज में अच्छा काम कर रहे हैं।


भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ समाज के अंतिम व्यक्ति के समग्र विकास हेतु अद्भुत प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसान और मजदूर के समग्र विकास हेतु संकल्पित है।श्री सिंह ने कहा की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को धन और गेंहू का अंतर नहीं पता है।


भारत सरकार के जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि गरीब,किसान और मज़दूर वर्ग के महानायक थे स्वामी सहजानंद सरस्वती।


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के वंशज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। स्वामी सहजानंद सरस्वती गरीब हितों की लड़ाई के अगुआ थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसान और मजदूर का राज चल रहा है।


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती क्रांतिकारी महापुरुष रहे जिन्होंने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण हेतु काम किया। जयंती समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, दिल्ली भाजपा के नेता मनीष चौधरी, रंजीत चौधरी, रोहित चौधरी, राजमल जैन, रामाश्रय पासवान, संदीप आपा, जयप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता