ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल

भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में सवारी से भरी ऑटो पलटने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR:आरा-भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया पुल के समीप सवारी से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव निवासी धर्मराज साह के 21 वर्षीय पुत्र तिलक राज के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तिलक राज गुरुवार को गड़हनी बाजार शादी का सामान खरीदने गया था। बाजार करने के बाद वह ऑटो से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पड़रिया पुल के समीप ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।


 हादसे में तिलक राज और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले अगिआंव पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान तिलक राज ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता