ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

पटना नगर निगम जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) के वेंडरों को दूसरे जगह पर विकसित कर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करेगा। जहां फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दुकानदार संघ धरने पर डटा है।

बिहार न्यूज
धरना पर मरीन ड्राइव दुकानदार संघ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के जेपी गंगा पथ को लोग मरीन ड्राइव के नाम से जानते हैं, पहले लोग यहां घूमने आते थे और सड़क किनारे लगी दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखते थे। लेकिन अब जेपी गंगा पथ के किनारे अनियमित रूप से लगने वाले ठेला-खोमचा दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गयी है। इन्हें व्यवस्थित करने के लिए अब दीघा गोलंबर के पास नया वेंडिंग जोन विकसित किया जा रहा है। जो दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। 


पटना नगर निगम के अनुसार दीघा गोलंबर के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन में फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जहां वेंडरों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा, वहीं जेपी गंगा पथ पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि शहर में करीब तीन दर्जन वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना है।


 इसी क्रम में मरीन ड्राइव के वेंडरों के पुनर्वास के लिए दीघा गोलंबर से सूर्य मंदिर जाने वाली सड़क को चिह्नित किया गया है। इसे लेकर स्थल निरीक्षण भी की जा चुकी है। योजना के तहत पहले सड़क निर्माण और नाले को ढंकने का कार्य होगा, इसके बाद खटाल और अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अस्थायी रूप से दुकानदारों को शिफ्ट करने में एक से दो माह का समय लग सकता है।


वर्तमान में जेपी गंगा पथ पर सड़क किनारे वेंडिंग के कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नया वेंडिंग जोन बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है। वही दूसरी ओर मरीन ड्राइव दुकानदार संघ अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रहे हैं। 


फुथपाथी दुकानदारों का कहना है कि 3 महीने पहले यह आश्वासन देकर उन्हें हटाया गया था कि 14 जनवरी तक स्थायी काउंटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, लेकिन अभी तक  किसी तरह की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। फिलहाल वे गंगा किनारे अस्थायी रूप से दुकान लगा रहे हैं, लेकिन वहां कस्टमर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे दुकानदारों को भारी समस्या हो रही है। दुकानदारों की नजर अब पटना नगर निगम के अधिकारियों पर टिकी हुई है।


टैग्स

संबंधित खबरें