ब्रेकिंग
जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी, महिला बंदियों से घर का काम करवाने वाली दिव्या चौधरी गिरफ्तार✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी, महिला बंदियों से घर का काम करवाने वाली दिव्या चौधरी गिरफ्तार✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं

राबड़ी ने सुशील मोदी को बताया मेवालाल, बोली..बकवास करने के बदले 15 साल में काम करते तो आज नहीं होता पलायन

PATNA: ''प्रवासी मजदूरों के आंसुओं से वोट की फसल सींचना चाहते हैं लालू प्रसाद'' वाले सुशील मोदी के बयान के बाद राबड़ी देवी भड़क गई. राबड़ी ने जमकर मोदी को खरी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  ''प्रवासी मजदूरों के आंसुओं से वोट की फसल सींचना चाहते हैं लालू प्रसाद'' वाले सुशील मोदी के बयान के बाद राबड़ी देवी भड़क गई. राबड़ी ने जमकर मोदी को खरी खोटी सुना दी और मेवालाल बताया. 

काम करते तो नहीं होता पलायन

राबड़ी देवी ने कहा कि ‘’मेवालाल जी, जितना बकवास 15 साल में किए हो अगर उसका एक फीसदी भी कार्य करते तो हर दूसरे घर से पलायन नहीं होता. बिहारी श्रमिकों को 15 साल आपका अत्याचार नहीं सहना पड़ता. ऊपर-नीचे आपकी सरकारें है. 60 दिन में बिहारियों को वापस नहीं ला सके है. लेकिन दिन भर बक-बक कितना भी करवा लीजिए.''

लाखों फंसे हैं बिहारी

लॉकडाउन के कारण लाखों बिहारी मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए है. करीब एक लाख तो बिहार आए गए, लेकिन भी कई लाख फंसे हुए हैं. जिसको लेकर बार-बार आरजेडी बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. बिहारियों को वापस लाने की मांग कर रही है. यही नहीं लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी नीतीश सरकार को बिहारियों को लाने में विफल बता रहा है. क्वॉरेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था को लेकर भी सरकार को आरजेडी के नेता घेर रहे हैं. शनिवार को तेजस्वी यादव ने अपना प्रोफाइल फोटो ट्विटर का चेंज कर दिया. इसको लेकर ही सुशील मोदी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधा था. जिसके बाद आज राबड़ी देवी ने जवाब दिया है.