ब्रेकिंग
15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप

Bihar Fake Admit Card Case: बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान करीब 150 कार्ड जब्त किए गए हैं। छात्राओं से पैसे लेने के आरोप के बीच पुलिस...

बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Fake Admit Card Case:  बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड जारी किए जाने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर बुधवार को कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं छात्राओं के दस्तावेजों की जांच के दौरान कई कार्ड संदिग्ध पाए गए. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने करीब 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड जब्त कर लिए. मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर जांच शुरू की और पेपर हाउस संचालक से पूछताछ की.


मामले को लेकर AISF के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने पेपर हाउस संचालक नवीन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि श्रीकृष्ण महिला कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर एक फॉर्मेट तैयार किया गया था. इसी फॉर्मेट के आधार पर छात्राओं को कथित तौर पर इंटरनल एडमिट कार्ड और बीएससी सेमेस्टर-3 के एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए.


आरोप है कि इन एडमिट कार्ड के बदले छात्राओं से पैसे भी लिए गए. AISF ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


छात्राओं के एडमिट कार्ड की जांच में खुला मामला

बुधवार को छात्राएं अपने एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं. कॉलेज प्रशासन ने जब दस्तावेजों की जांच शुरू की तो कई एडमिट कार्ड संदिग्ध पाए गए. इसके बाद प्रभारी प्राचार्य सह प्रोफेसर विमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की.


कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान करीब 150 संदिग्ध एडमिट कार्ड जब्त किए गए. इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्राओं की भीड़ जुट गई और काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही.


मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप से कई छात्रों को उनकी जमा की गई राशि वापस कराई गई. हालांकि, अब तक कितने छात्रों से कितनी राशि ली गई और कुल कितने छात्रों को पैसे वापस किए गए, इसका पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है.


प्रभारी प्राचार्य ने कहा, शिकायत मिलते ही कार्रवाई की

श्रीकृष्ण महिला कॉलेज के प्रोफेसर सह प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार ने बताया कि फर्जी एडमिट कार्ड जारी किए जाने की शिकायत सामने आते ही कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी. संबंधित पेपर हाउस संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई.


उन्होंने बताया कि पुलिस ने पेपर हाउस संचालक से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान संचालक की ओर से माफी मांगने की बात भी सामने आई है. कॉलेज प्रशासन ने उसे भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा नहीं होने की सख्त हिदायत दी है.


प्राचार्य ने कहा कि यदि आगे इस तरह की शिकायत दोबारा सामने आती है तो मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार ने छात्राओं से अपील की है कि एडमिशन, परीक्षा फॉर्म, एडमिट कार्ड या किसी अन्य शैक्षणिक दस्तावेज से जुड़ी समस्या होने पर सीधे कॉलेज प्रशासन से संपर्क करें.


उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर भरोसा करने से पहले संबंधित जानकारी का कॉलेज से सत्यापन कराएं. किसी दस्तावेज या प्रक्रिया को लेकर संदेह होने पर तत्काल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दें.


मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस कॉलेज पहुंची और कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने पेपर हाउस संचालक नवीन कुमार से भी पूछताछ की है.


वहीं, कॉलेज प्रशासन और पेपर हाउस संचालक के बीच हुई पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद फर्जी एडमिट कार्ड का मामला और चर्चा में आ गया.