ब्रेकिंग
जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦EOU ने परिवहन विभाग को भेजी रिपोर्ट, निलंबन से पहले धनकुबेर दारोगा से मांगा गया स्पष्टीकरण... आय से 1.49 करोड़ अधिक कमाने के केस में हुई थी छापेमारी ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं

निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Bihar News: बिहार के दानापुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पशुपालन विभाग के क्लर्क विजय कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह 6 लाख रुपये के GPF भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था।

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने पशुपालन विभाग के एक क्लर्क को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते दानापुर एम्स गोलंबर के पास से गिरफ्तार किया है।



दरअसल, पटना के नौबतपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने दानापुर स्थित पशुपालन कार्यालय में तैनात निम्नवर्गीय लिपिक विजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की थी। आरोप है कि क्लर्क विजय कुमार ने जीपीएफ का 6 लाख रुपया भुगतान कराने के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी।



जांच के दौरान निगरानी ने आरोप को सही पाया और डीएसपी आसिफ इकबाल के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। निगरानी की टीम दानापुर पहुंची और घूसखोर को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का जाल बिछाया। आरोपी एम्स गोलंबर के पास स्थित पान दुकान में रिश्वत के 20 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया।



अचानक निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपयों के साथ आरोपी क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ ले गई। पूछताछ के बाद आरोपी को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता