ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

NDA के लिए अलार्म है उपचुनाव का रिजल्ट, परिणाम ने चौंकाया

PATNA : बिहार में जो उपचुनाव के नतीजे आए हैं वे सीएम नीतीश कुमार के लिए बेहद निराश करने वाले हैं. विधानसभा की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुए थे उसमें से चार सीटों पर जेडीयू का कब्जा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में जो उपचुनाव के नतीजे आए हैं वे सीएम नीतीश कुमार के लिए बेहद निराश करने वाले हैं. विधानसभा की जिन पांच सीटों पर उपचुनाव हुए थे उसमें से चार सीटों पर जेडीयू का कब्जा था. ये वो सीटें थीं, जहां के विधायक लोकसभा 2019 का चुनाव जीतकर सांसद बने थे, लेकिन उपचुनाव चार में से सिर्फ एक सीट पर जदयू ने जीत दर्ज की है, जिससे पार्टी को भारी झटका लगा है.


उप चुनाव के नतीजों पर बिहार सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि यह रिजल्ट एनडीए के लिए अलार्म है, मगर हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं. इसके साथ ही सुरेश शर्मा ने कहा कि पहले भी एनडीए ने उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन जेनरल इलेक्शन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. 


उप चुनाव के नतीजों पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम परिणाम पर विचार करेंगे. उम्मीदवारों के प्रति लोगों का उत्साह कम था, जिसपर विचार किया जाएगा. 


उपचुनाव के नतीजों पर मंत्री विजय सिन्हा ने कहा जो रिजल्ट आया है वो जनता का आदेश है. जनता ने NDA के विरोध में अपना निर्णय नहीं दिया है. लोगों को बताने की जरूरत है कि अपराध और आतंकवाद से हट कर राष्ट्रहित सोचना चाहिए.  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAHUL SINGH

FirstBihar संवाददाता