ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

श्रीनगर में बोले शाहनवाज, PM मोदी के नेतृत्व ने तेजी से आगे बढ़ रहा देश, जम्मू और बिहार में बढ़ता उद्योग इस बात का प्रमाण

DESK: बिहार के उद्योग मंत्री व बीजेपी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन दो दिवसीय जम्मू दौरे पर हैं। इस दौरान श्रीनगर में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत

 श्रीनगर में बोले शाहनवाज, PM मोदी के नेतृत्व ने तेजी से आगे बढ़ रहा देश, जम्मू और बिहार में बढ़ता उद्योग इस बात का प्रमाण
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के उद्योग मंत्री व बीजेपी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन दो दिवसीय जम्मू दौरे पर हैं। इस दौरान श्रीनगर में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से बदल रहा है और तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। जो पहले असंभव माना जा रहा था वो अब संभव होता दिख रहा है। जम्मू कश्मीर और बिहार जैसे राज्यों में बढ़ता उद्योग इस बात का प्रमाण है।


श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जबसे जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म हुआ है और डायनेस्टिक रूल से बाहर आकर राज्य ने खुली हवा में सांस ली है तब से यहां एक नई इबारत लिखी जा रही है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में भी उद्योगों के विकास के लिए बड़ा निवेश हो रहा है और जम्मू कश्मीर में भी दुनिया भर से निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं।


सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में आज जो बदलाव दिख रहे हैं वह सिर्फ एक कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास और तरक्की को पंख लग गए हैं।


सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज देश में वो उपलब्धियां हासिल हो रही हैं जिसकी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे। आज एक जनजातीय समाज की बेटी, संघर्ष और निरंतर प्रयत्न के बल पर देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर विराजमान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जितनी संवेदनशीलता के साथ हर फैसले लिए जा रहे हैं वैसा पहले कभी नहीं हुआ।


सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अनुभव जम्मू कश्मीर के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा केंद्र में मंत्री रहे हैं, उनका सरकार और संगठन का लंबा अनुभव है और इसका फायदा जम्मू कश्मीर के विकास में मिल रहा है।


2 दिनों के कश्मीर दौरे पर आए बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और हजरत बल दरगाह पर हाजिरी देने के साथ हजरत सुल्तान उल आरफीन शेख हमजा मखदूम साहिब की दरगाह पर भी जियारत की।