ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

शिक्षकों के विरोध के बाद बिहार सरकार का बड़ा फैसला, केके पाठक के आदेश को नीतीश ने बदला, सरकारी छुट्टियों में कटौती का आदेश रद्द

PATNA : शिक्षकों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश को निरस्त किया गया है। राज्य के उच्चतर और माध्यमिक स्कूलों में

 शिक्षकों के विरोध के बाद बिहार सरकार का बड़ा फैसला, केके पाठक के आदेश को नीतीश ने बदला, सरकारी छुट्टियों में कटौती का आदेश रद्द
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : शिक्षकों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश को निरस्त किया गया है। राज्य के उच्चतर और माध्यमिक स्कूलों में छुट्टियां को लेकर 29 अगस्त को अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जो आदेश जारी किया था उसे नीतीश सरकार ने रद्द कर दिया है। केके पाठक ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती का आदेश दिया था जिसके बाद से शिक्षक कई दिनों से नाराज चल रहे थे। कल शिक्षक दिवस है और इसके एक दिन पूर्व छुट्टी कटौती के आदेश को रद्द कर नीतीश सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है।  


माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इसे लेकर पत्र जारी किया गया है। प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक की छुट्टी में जो कटौती की गयी थी उसे निरस्त कर दिया गया है। शिक्षकों के विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग की ओर से 12 छुट्टी की कटौती की गयी थी जिसे रद्द कर दिया गया है। 


बता दें कि बिहार शिक्षक संघ ने 5 सितंबर से सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया था। इसे लेकर रविवार को यूथ हॉस्टल में कई घंटे तक बैठक हुई थी। जिसमें 15 शिक्षक संघों ने हिस्सा लिया था। छुट्टियां रद्द करने का विरोध करने का फैसला लिया था। लेकिन इससे एक दिन पहले सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि कल मंगलवार को शिक्षक दिवस है। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों में खुशी देखी जा रही है। शिक्षक दिवस पर सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है।    



 शिक्षकों के विरोध के बाद बिहार सरकार का बड़ा फैसला, केके पाठक के आदेश को नीतीश ने बदला, सरकारी छुट्टियों में कटौती का आदेश रद्द



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें