ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

राजनीति का सबसे कलंकित दिन: सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूर्व MLC ने ताबडतोड़ गालियां दीं, पौने पांच मिनट में पांच सौ से ज्यादा हैवानी अपशपब्द

SIWAN : जिस धरती पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जन्मे थे उसी धऱती से देश ने अब तक की सियासत का सबसे काला दिन भी देख लिया. सिवान के एक पूर्व एमएलसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव आकर

राजनीति का सबसे कलंकित दिन: सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूर्व MLC ने ताबडतोड़ गालियां दीं, पौने पांच मिनट में पांच सौ से ज्यादा हैवानी अपशपब्द
Editor
5 मिनट

SIWAN : जिस धरती पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जन्मे थे उसी धऱती से देश ने अब तक की सियासत का सबसे काला दिन भी देख लिया. सिवान के एक पूर्व एमएलसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव आकर अपने विरोधियों को ताबडतोड गालियां दी. पौने पांच मिनट के वीडियो में पांच सौ से ज्यादा ऐसी गालियां दी गयीं जिस हर गाली पर शैतान भी कांप जाये. हमारे पास पूर्व एमएलसी का वीडियो है लेकिन उसमें एक भी लाइन ऐसा नहीं है जिसमें हैवानी गालियां नहीं दी जा रही हो. लिहाजा उसका एक लाइन भी हम आपको नहीं दिखा-सुना सकते.

पूर्व एमएलसी टुन्नाजी पांडेय का वीडियो

ये कारनामा कर दिखाया है बीजेपी के पूर्व एमएलसी टुन्ना जी पांडेय ने. हालांकि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के लिए उनको बीजेपी से निलंबित किया जा चुका है. लेकिन टुन्नाजी पांडेय इन दिनों राजद के करीबी हो गये हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने उनके भाई को टिकट दिया औऱ वे विधायक भी बन गये हैं. टुन्नाजी पांडेय ने फेसबुक से लेकर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव आकर वो कारनामा किया जिसकी कल्पना भी किसी सभ्य समाज में नहीं की जा सकती.


अपने राजनीतिक विरोधियों को ताबड़तोड़ गाली

पूर्व एमएलसी टुन्नाजी पांडेय का जो वीडियो हमारे पास है उसमें वे अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी जटा सिंह को ऐसी ऐसी गालियां दे रहे हैं कि उसका एक अक्षर भी लिखना मुमकिन नहीं है. वीडियो में वे सिवान की सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को भी समेट ले रहे हैं. जटा सिंह नाम के जिस व्यक्ति को टुन्नाजी पांडेय गाली दे रहे हैं वह अजय सिंह का ही करीबी बताया जा रहा है. वीडियो में टुन्नाजी पांडेय किसी पैसे के लेनदेन की बात कर रहे हैं. पूरे वीडियो में पैसे के लेनदेन के बारे में तो खास जिक्र नहीं है, सिर्फ और सिर्फ गालियां हैं. जटा सिंह के घर में घुसकर किसके किसके साथ क्या क्या करने की गालियां दी जा रही हैं इसे लिख पाना मुमकिन नहीं है. 

कौन है जटा सिंह

जटा सिंह दरौली प्रखंड के कसिला पंचायत के पूर्व मुखिया का भाई है. उस पर कई केस भी दर्ज हैं. 2016 में जटा सिंह ने जले से ही आकर जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया था, हालांकि वह चुनाव हार गया. जटा सिंह काफी दिनों तक छपरा जेल में बंद रहा. फिलहाल जटा सिंह जेल से जमानत पर बाहर है और अपने को सिवान सांसद पति का समर्थक बताता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जटा सिंह के परिवार के किसी सदस्य की हत्या की गई थी.  इसके बाद वह भी अपराधी बन गया औऱ उसने भी कुछ लोगों की हत्या की. बाद में जटा सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. 


सांसद के पति से पैसे का विवाद

टुन्नाजी पांडेय पहले भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिवान सांसद के पति अजय सिंह से पैसे के लेन-देन का विवाद होने की बात कह चुके हैं. टुन्नाजी पांडेय का कहना है कि अजय सिंह ने टेंडर मैनेज करने के लिए उनसे ढ़ाई लाख रूपये लिये थे लेकिन काम नहीं किया. अजय सिंह ने पैसे वापस नहीं किये. जब पैसे की मांग की गयी तो जटा सिंह सामने आ गया और टुन्नाजी पांडेय पर झूठ बोलने का आऱोप लगाने लगा. 

इस बाबत सिवान सांसद के पति अजय सिंह से मीडिया ने बात की. अजय सिंह ने कहा कि कैसा रुपया और कब दिया. अगर टुन्ना पांडेय ने कोई रुपया दिया है तो उसका सबूत पेश करें. वे झूठ बोल रहे हैं. अजय सिंह ने कहा कि टुन्ना पांडेय मेरे विरोधी हैं. उन्होंने हर चुनाव में मेरा विरोध किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी विरोध किया. फिर विधानसभा का चुनाव हुआ तो विरोधियों को रूपये देकर मुझे हराने की साजिश रची. ऐसे आदमी से पैसे का लेनदेन कैसे हो सकता है. अजय सिंह ने कहा कि क्या मेरे हस्तक्षेप से टेंडर मिलेगा.