ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

Bihar Politics: बिहार NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, BJP विधायक और पूर्व JDU सांसद के समर्थक आपस में भिड़े; खूब हुई नारेबाजी

Bihar Politics: सीवान के दारौंदा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बीजेपी विधायक व्यास सिंह और जेडीयू की पूर्व सांसद कविता सिंह के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच कहीं-कहीं से टकराव की खबरें भी सामने आ रही हैं। सीवान में तो बीजेपी विधायक के समर्थक और जेडीयू की पूर्व सांसद के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ के समर्थकों ने एक दूसरे के नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके कारण पूरा माहौल गर्म हो गया।


दरअसल, सीवान के सदर और दारौंदा विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। दारौंदा ब्लॉक परिसर में हुए कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय शामिल हुए, लेकिन यह सम्मेलन नेताओं के शक्ति प्रदर्शन और समर्थकों के टकराव के कारण सुर्खियों में आ गया।


कार्यक्रम में दारौंदा की पूर्व विधायक और पूर्व सांसद कविता सिंह अपने पति अजय सिंह व समर्थकों के साथ पहुंचीं। इससे पहले दारौंदा के वर्तमान भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह भी अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल पर मौजूद थे।  मंच पर चढ़ने से पहले ही दोनों गुटों के समर्थकों में जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। 


एक ओर "व्यास सिंह जिंदाबाद", तो दूसरी ओर "अजय-कविता जिंदाबाद" के नारों से माहौल गर्म हो गया। नारेबाजी के दौरान धक्का-मुक्की और झंडों से मारपीट की कोशिश तक हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जेडीयू और बीजेपी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी हो गई।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक भाजपा कार्यकर्ता जेडीयू समर्थकों के बीच चला जाता है, जिस पर जेडीयू कार्यकर्ता झंडा लेकर हमला करने की कोशिश करते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। बाद में विधायक कर्णजीत सिंह और अजय सिंह दोनों अपने समर्थकों को हाथ जोड़कर शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम ने एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को विवादास्पद बना दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता