ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

शब्दों की मर्यादा भूल गए सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, 13 बच्चे पैदा करने पर पूर्व MLA को बताया जिंदादिल, कहा.. जल्द मिलेगी एक और खुशखबरी

SITAMARHI : देश में बढ़ती आबादी के खिलाफ एक तरफ जहां बीजेपी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में जेडीयू के नेता जनसंख्या बढ़ाने वाले लोगों

शब्दों की मर्यादा भूल गए सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, 13 बच्चे पैदा करने पर पूर्व MLA को बताया जिंदादिल, कहा.. जल्द मिलेगी एक और खुशखबरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : देश में बढ़ती आबादी के खिलाफ एक तरफ जहां बीजेपी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बिहार में जेडीयू के नेता जनसंख्या बढ़ाने वाले लोगों का खुलकर समर्थन कर रहे है। जेडीयू के नेता इसे वोट अपने बैंक के तौर पर देखते हैं। जेडीयू कोटे से बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढी में एक सभा के दौरान 13 बच्चे पैदा करने के लिए शिवहर के पूर्व विधायक की जमकर तारिफ की। इस दौरान उन्होंने शब्दों की मर्यादा को तोड़ते हुए यहां तक कह दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्व विधायक हमारे 20 से 25 वोटर तो पैदा कर ही देंगे। इस दौरान मंच पर कई महिला नेता भी मौजूद थी।


दरअसल, बिहार विधान परिषद का सभापति बनने के बाद सीतामढ़ी में देवेश चंद्र ठाकुर के स्वागत में बुधवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ठाकुर शब्दों की मर्यादा लांघ गए। इस दौरान उन्होंने 13 बच्चे पैदा करने के लिए शिवहर के पूर्व जेडीयू विधायक सरफुद्दीन की खूब प्रशंसा की। उन्होंने 13 बच्चों के पिता पूर्व जेडीयू विधायक सरफुद्दीन को जिंदादिल इंसान बताया।


इतना ही नहीं सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक का उत्साह देखकर लगता है कि 14वां भी जल्द ही आ आएगा। सभापति यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्व विधायक सरफुद्दीन हमारे 20 से 25 वोटर्स तो पैदा कर ही देंगे। इस दौरान जेडीयू के पूर्व विधायक सरफुद्दीन समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता  जोरदार ठहाका लगाते दिखे। मंच पर कई महिला नेता भी इस दौरान मौजूद थी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता