ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

सिसोदिया को गर्दन पकड़कर पेशी के लिए ले गई पुलिस! केजरीवाल ने पूछा- ऐसा करने के लिए ऊपर से आदेश है क्या?

DELHI: शराब घोटाले में जेल में बंद आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हि

सिसोदिया को गर्दन पकड़कर पेशी के लिए ले गई पुलिस! केजरीवाल ने पूछा- ऐसा करने के लिए ऊपर से आदेश है क्या?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: शराब घोटाले में जेल में बंद आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 1 जून तक बढ़ा दिया। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेशी के दौरान सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगा दिया है। 


केजरीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लीप शेयर किया है जिसमें पुलिस का एक अधिकारी सिसोदिया की गर्दन में हाथ लगाकर ले जाता नजर आ रहा है। वीडियो क्लीप को शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि, “क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?”


दरअसल, इस वीडियो को दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी ने शेयर कर मनीष सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार के लिए दिल्ली पुलिस को उस जवान को सस्पेंड करने की मांग की है। इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए केजरीवाल ने सिसोदिया के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उधर, आप नेताओं के आरोप पर दिल्ली पुलिस की तरफ से जवाब आया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी की प्रतिक्रिया को सही बताया है।

टैग्स