ब्रेकिंग
मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सिमरी बख्तियारपुर सीट पर वीआईपी के उम्‍मीदवार होंगे दिनेश निषाद, मुकेश सहनी ने की घोषणा

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार में होने वाले उपचुनावों में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्‍मीदवार के रूप में दिनेश निषाद के नाम की घोषणा कर दी है.&nbs

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार में होने वाले उपचुनावों में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्‍मीदवार के रूप में दिनेश निषाद के नाम की घोषणा कर दी है. उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा खुद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है. पार्टी ने सहरसा वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद को उम्मीदवार बनाया है.

सहनी ने बताया कि दिनेश निषाद  28 सितंबर को अपना पर्चा भरेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे उच्‍च विद्यालय, सिमरी बख्तियारपुर में सभा करेंगे. इस दौरान वह खुद मौजूद रहेंगे और विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे.

वीआईपी बिहार में हो रहे अन्‍य सीटों पर उपचुनाव में महागठबंधन के उम्‍मीदवारों का समर्थन करेगी. इस बारे में बुधवार को पटना के पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में मुकेश सहनी ने कहा था कि उपचुनाव में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर पार्टी अपना कैंडिडेट उतारेगी. वीआईपी साथ ही अन्य 4 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देगी.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता