ब्रेकिंग
मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

सासाराम में मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी की। जांच के दौरान केबिन में कुछ युवक-युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस के मुताबिक, मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार न्यूज
मालिक समेत कई गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पायलट बाबा आश्रम के पास स्थित मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। 


रेस्टोरेंट के केबिन की जांच के दौरान कुछ युवक-युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।


दरअसल, एसपी राज के मुताबिक, खाद्य निरीक्षक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट की जांच शुरू की।


जांच के दौरान रेस्टोरेंट में बने केबिनों की तलाशी ली गई। इसी दौरान कुछ युवक-युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता