ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच

पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। हार्ट की परेशानी के बाद पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती
Ramakant kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। हृदय संबंधी परेशानी होने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा है।


नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जेडीयू उम्मीदवार के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और पार्टी नेताओं के बीच चिंता का माहौल है।


हार्ट में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक,  सोमवार की रात नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया। हृदय संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया। फिलहाल उन्हें ICU में रखकर चिकित्सकीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है।


हालांकि, उनकी बीमारी को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है। लेकिन डॉक्टर्स उनके इलाज में लगे हैं। 


पहले से हार्ट के मरीज रहे है नीरज कुमार 

जेडीयू के MLC और मौजूदा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पहले से ही हार्ट के मरीज रहे है। पहले भी उन्हें हार्ट की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है। 


चुनाव में मुश्किल में पड़े हैं

18 साल से लगातार MLC नीरज कुमार इस बार के चुनाव में मुश्किल में पड़े हैं। उन्हें पार्टी के अंदर ही बगावत का सामना करना पड़ रहा है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने उनके खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में खुले तौर पर मैदान में हैं और हर हाल में नीरज कुमार को हरवाने के रोज दावे कर रहे हैं। 

अनंत सिंह के सामने जेडीयू का नेतृत्व भी सरेंडर कर चुका है। ऐसे में नीरज कुमार भारी मुश्किल में नजर आ रहे हैं। 


ऐसे में चुनावी गतिविधियों के बीच उम्मीदवार की तबीयत बिगड़ने की खबर राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति का चुनाव प्रचार, कार्यक्रमों या चुनावी गतिविधियों पर क्या असर पड़ेगा, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

समर्थकों की नजर नीरज कुमार की सेहत पर

नीरज कुमार को ICU में भर्ती किए जाने की खबर के बाद अब सभी की नजर उनके स्वास्थ्य में सुधार पर है। समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनकी सेहत को लेकर आगे अस्पताल या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी की जाती है, तो स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।