ब्रेकिंग
सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह

तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद

Bihar News: मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसबार गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे दुर्गापूजा मेले में अपने पिता की मनिहारा दुकान पर मदद कर रहे थे। शौच के लिए निकले दोनों भाई काफी देर तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद

तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसबार गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. दोनों भाई दुर्गापूजा के मौके पर लगे मेले में अपने पिता की मनिहारा दुकान पर मदद करने पहुंचे थे. मंगलवार को दोनों भाई शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद यह हादसा हो गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है.


मृतकों की पहचान लौकहा वार्ड संख्या-9 निवासी मो. मजीबुल के 14 वर्षीय बेटे मो. मुर्तुज और 11 वर्षीय बेटे मो. मुख्तार के रूप में हुई है. दोनों भाई सिसबार गांव में दुर्गापूजा को लेकर लगे मेले में अपने पिता की दुकान पर उनका सहयोग कर रहे थे.


शौच के लिए निकले थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, मो. मजीबुल ने दुर्गापूजा मेले में मनिहारा की दुकान लगाई थी. उनके दोनों बेटे भी दुकान पर रहकर काम में हाथ बंटा रहे थे. मंगलवार को दोनों भाई दुकान से शौच के लिए निकले थे. काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो पिता को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी.


तलाश के दौरान पिता ने दोनों भाइयों को तालाब में डूबते हुए देखा. उन्होंने तत्काल दोनों को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए खुटौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया.


दोनों मासूम भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. दुर्गापूजा मेले में पिता की मदद करने पहुंचे दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना के बाद सिसबार गांव में भी मातम पसरा हुआ है.