ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

अब्दुल बारी सिद्धकी ने तेजस्वी को बताया अभिमन्यु, सारे चक्रव्यूह भेद कर आएंगे बाहर

DARBHANGA : राजद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी ने दरभंगा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एवं नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. अब्दुल बारी सिद्धकी दरभंगा के केवटी वि

अब्दुल बारी सिद्धकी ने तेजस्वी को बताया अभिमन्यु, सारे चक्रव्यूह भेद कर आएंगे बाहर
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : राजद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी ने दरभंगा में  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एवं नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. अब्दुल बारी सिद्धकी  दरभंगा के केवटी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी  हैं.

केवटी में जनसंपर्क अभियान के दौरान अब्दुल बारी सिद्धकी ने  सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आलू-प्याज की महंगाई बढ़ गई है, यह समझ से परे हैं.  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले वो यूपी को संभालें.  यूपी में  कानून का जो राज दिख रहा है और फेक एनकाउंटर हो रहा है इसपर वो सोंचे.  

बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए सिद्धकी ने कहा कि  2005 के बाद का जो नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो  का क्राइम रिपोर्ट है  वह देख लें फिर समझ में आ जाएगा कि हमारे समय में क्या था और इनके राज्य में क्या है.  क्राइम का आंकड़ा देख लीजिए कितना गाल बजाईएगा. गरीबों के बीच आपका पोल खुल चुका है. इसलिए इस बार गरीब परिवर्तन चाहता है. सिद्धकी ने कहा कि  हमारे नेता के पीछे 35- 35 हेलीकॉप्टर पीछे पड़े हुए हैं. तेजस्वी यादव को अभिमन्यु बताते हुए सिद्धकी ने कहा कि  ये लोग उनका वध करना चाहते हैं मगर हम लोग अपने अभिमन्यु को इतना काबिल बनाए हैं कि सारे चक्रव्यूह को भेदने के बाद वो बाहर निकलेंगे.जितना ये लोग तेजस्वी को गाली देंगे,  मजाक उड़ाएंगे जनता उतनी ही एकजुट होकर हमे जिताने का काम करेगी. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता