ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

श्याम रजक ने पीएम मोदी और अमित शाह को दिया धन्यवाद, कहा- NDA को तोड़ने की कोशिश करने वाला खुद टूट जाएगा

PATNA : बिहार के उद्योग मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक नें बैक टू बैक ट्वीट कर पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया है. विपक्ष को टारगेट करते NDA में दरार की खबर को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के उद्योग मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक नें बैक टू बैक ट्वीट कर पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया है. विपक्ष को टारगेट करते NDA में दरार की खबर को नकारते हुए श्याम रजक ने कहा कि यह गंठबंधन अटूट है और इसे तोड़ने की कोशिश करने वाला खुद ही टूट जाएगा. 


ट्वीट कर श्याम रजक ने कहा कि बीजेपी के शिर्ष नेतृत्व अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लड़ने की बात कहकर कुछ लोगों की शंका को दूर करने का काम किया है. विपक्ष जो इन बातों पर आनंद ले रहा था यह उनके मुंह पर तमाचा है. 


दूसरे ट्वीट में श्याम रजक ने लिखा कि जो इस गठबंधन को तोड़ने का प्रयास करेगा वह खुद टूट जाएगा. मगर इस गठबंधन पर कोई आंच नहीं आएगी. हमारा गठबंधन मजबूत था और आगे भी रहेगा. क्योंकि विचारों के आधार पर हमारा गठबंधन है और यह विचार है बिहार के 12 करोड़ जनता का विकास, जिसमें हम लगे हैं. 


नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार जितना आगे बढ़ा है उसकी समीक्षा विपक्ष के लोगों को करनी चाहिए. जब उनको मौका मिला तो उन्होनें बिहार का विकास क्यों नहीं किया इसपर व आत्मचिंतन करें. बिहार का विकास नीतीश कुमार जी के नियत और नीति के सामंजस्य का परिणाम है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAHUL SINGH

FirstBihar संवाददाता