ब्रेकिंग
गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’

Bihar Politics: सीतामढ़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह के संबोधन में दो शब्दों की चूक चर्चा का विषय बन गई। भाषण में महात्मा गांधी के लिए ‘राष्ट्रपति’ और जयप्रकाश नारायण के लिए ‘जनप्रकाश’ शब्द का इस्तेमाल हुआ। समारोह के बाद..

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Politics: सीतामढ़ी के डुमरा परेड मैदान में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग विभाग की मंत्री और सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के संबोधन में दो बार शब्दों की चूक सामने आई. ध्वजारोहण के बाद जिलेवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने महात्मा गांधी के लिए ‘राष्ट्रपिता’ की जगह ‘राष्ट्रपति’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया. इसके बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण का नाम लेते समय उन्होंने ‘जनप्रकाश’ शब्द कहा.


ध्वजारोहण के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन और देश की आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों का उल्लेख करते हुए अपना संबोधन शुरू किया. इसी दौरान महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने ‘राष्ट्रपिता’ की जगह ‘राष्ट्रपति’ कह दिया.


इसके कुछ देर बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण का नाम लेते हुए भी मंत्री ने ‘लोकनायक जनप्रकाश’ शब्द का इस्तेमाल किया. संबोधन के दौरान हुई इन दोनों चूकों पर समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान गया और कार्यक्रम के दौरान ही इसकी चर्चा शुरू हो गई.


डुमरा परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे. मंत्री के संबोधन के दौरान हुई दोनों शब्दों की चूक समारोह समाप्त होने के बाद भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही.