ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

लालू के एक्टिव होने से एनडीए पर पड़ेगा कितना असर, उपेंद्र कुशवाहा ने दे दिया जवाब

SHEKHPURA: शेखपुरा में मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। पहले उन्होंने अपनी पार्टी की उपलब्धिय

लालू के एक्टिव होने से एनडीए पर पड़ेगा कितना असर, उपेंद्र कुशवाहा ने दे दिया जवाब
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: शेखपुरा में मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी बात कह दी है। पहले उन्होंने अपनी पार्टी की उपलब्धियों को बताया और फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद एक्टिव होने पर तंज कसा।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी हर स्तर पर काम कर रही है। बिहार में विकास कार्य को लेकर भी जेडीयू पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने पटना में महात्मा गांधी सेतु पूल के उद्घाटन को लेकर कहा कि राज्य में कई पूल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हर जगह मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूल के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 


लालू यादव के एक्टिव होने से एनडीए पर कितना असर पड़ेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आपको याद होगा हाल ही में तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव हुआ, जहां लालू यादव भी प्रचार करने गए थे। लेकिन आरजेडी को सफलता हाथ नहीं लगी, तो आप खुद समझ सकते हैं कि लालू यादव के सक्रिय होने से एनडीए पर कितना असर पड़ेगा।


आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा शेखपुरा के घाट कुसुम्बा प्रखंड में एक यज्ञ कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों के कई सवालों के जवाब दिए।