ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Seemanchal Conclave 2025: फर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, तेजस्वी ने लालू को बताया मास लीडर; सरकार पर खूब बरसे

Seemanchal Conclave 2025: पूर्णिया में आयोजित फर्स्ट बिहार सीमांचल कॉन्क्लेव 2025 में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा। तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद को मास लीडर बताया और डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Seemanchal Conclave 2025
सीमांचल कॉन्क्लेव 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Seemanchal Conclave 2025: 13 सितंबर को पूर्णिया में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा। फर्स्ट बिहार-झारखंड की तरफ से पूर्णिया के मेफेयर होटल में सीमांचल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पक्ष विपक्ष के विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए और फर्स्ट बिहार के प्लेटफार्म से अपनी बातों को जनता के बीच रखा।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को हेलीकॉप्टर से पूर्णिया के होटल ग्राउंड में बने हेलीपैड पर सीधे उतरें और यहां आयोजित फर्स्ट बिहार के सीमांचल कॉन्क्लेव में शामिल हुए।इस दौरान तेजस्वी यादव ने तमाम सवालों का बड़ी ही वेबाकी से जवाब दिया और अपनी बातों को रखा। इस दौरान उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।


एक सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद को मास लीडर बताया और कहा कि खुशनसीब हैं कि वह लालू प्रसाद के बेटे हैं। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद ने एक अच्छे पिता होने का भी धर्म निभाया और एक नेता होने का भी धर्म निभाया। लालू प्रसाद के मास लीडर के रूप में जाने जाते हैं। अपनी बातों को कैसे जनता के बीच रखे इसे वह बखूबी जानते हैं।


तेजस्वी ने बताया कि लालू प्रसाद एक अच्छे पिता के साथ साथ एक कूक भी हैं। तेजस्वी ने कहा कि वह अच्छा बनाते भी हैं और लोगों को खिलाते भी है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से ज्यादा दयालु व्यक्ति कोई नहीं हैं। लालू प्रसाद ऐसे नेता हैं जो पीठ में खंजर भोकने वालों को भी मौका देते हैं।


कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सह हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह,  राज्यसभा के सांसद संजय यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहित कई पार्टी के प्रतिनिधि भी फर्स्ट बिहार के इस कॉन्क्लेव में शामिल हुए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता