ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, आज इस जिले को देंगे बड़ी सौगात; जानिए.. पूरा शेड्यूल

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा(Pragati Yatra) का आज दूसरा दिन है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन सीएम मंगलवार को पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे, जहां वह क

CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, आज इस जिले को देंगे बड़ी सौगात; जानिए.. पूरा शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा(Pragati Yatra) का आज दूसरा दिन है। अपनी यात्रा के दूसरे दिन सीएम मंगलवार को पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे, जहां वह करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही सीएम विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ विभागीय अधिकारी और मंत्री मौजूद रहेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 दिसंबर से अपनी प्रगति यात्रा का आगाज कर दिया था। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री पूरे लाव लश्कर के साथ पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर पहुंचे थे, जहां वृक्षारोपण करने के बाद सीएम ने अपनी प्रगति यात्रा की शुरूआत कर दी थी। यात्रा के पहले दिन सीएम ने पश्चिम चंपारण में करीब 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था।


अपनी यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सीएम नीतीश आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से वो पूर्वी चंपारण के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वी चंपारण में सीएम नीतीश विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे।


CM Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, आज इस जिले को देंगे बड़ी सौगात; जानिए.. पूरा शेड्यूल