ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

‘बिहार में सभी 40 सीट पर NDA की जीत तय’ सीटों के एलान के बाद सुशील मोदी का दावा

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में बिना किसी विवाद के सीटों का बंटवारा हो जाना, अबकी बार-400पार के लक्ष्य की ओर

‘बिहार में सभी 40 सीट पर NDA की जीत तय’ सीटों के एलान के बाद सुशील मोदी का दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में बिना किसी विवाद के सीटों का बंटवारा हो जाना, अबकी बार-400पार के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम है।


सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की लोजपा 5 और एक-एक सीट पर जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी चुनाव लड़ेगी। सभी 40 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। इंडी गठबंधन में महीनों से सीटों के तालमेल पर बात चल रही है, लेकिन अभी तक वे कोई फैसला नहीं कर पाए।


उन्होंने कहा कि 2019 में एनडीए में तीन पार्टियां थीं और 39 सीटों पर जीत हुई थी। इस बार पांच पार्टियों वाला यह गठबंधन सभी 40 सीटों पर विजयी होगा। भाजपा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही लोकसभा की 267 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। यह आत्मविश्वास पीएम मोदी की गारंटी और गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं की सेवा में 10 साल के सरकार के काम से पैदा हुआ। विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है, न उनके वादों पर कोई भरोसा करता है।