ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

SDM सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर SVU की रेड, सरकारी आवास पर चल रही छापेमारी

PATNA : मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र कुमार के स्पेशल विजिलेंस की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। स्पेशल विजिलेंस की यूनिट ने इन के तीन ठिकानों पर आज पहले सुबह छापेमारी की है। इनके ऊपर

SDM सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर SVU की रेड, सरकारी आवास पर चल रही छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र कुमार के स्पेशल विजिलेंस की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। स्पेशल विजिलेंस की यूनिट ने इन के तीन ठिकानों पर आज पहले सुबह छापेमारी की है। इनके ऊपर स्पेशल विजिलेंस आय से अधिक संपति में यह एक्शन लिया गया है। टीम ने पटना, मोहनिया और बेतिया के पैतृक आवास पर आज अहले सुबह रेड मारी है।


एसयूवी की टीम ने एसडीएम सतेंद्र प्रसाद के मोहनिया कैमूर और पटना के जयप्रकाश नगर स्थित प्रभा अपार्टमेंट में आज सुबह छापेमारी की है। सत्येंद्र प्रसाद प्रभा अपार्टमेंट के 401 नंबर फ्लैट में रहते हैं यहां आज सुबह एसयूवी की टीम ने दस्तक दी है। इनके आवास पर अभी छापेमारी जारी है। इसके ऊपर धारा 13(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) आर/डब्ल्यू12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में इनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है।


SDM सत्येंद्र प्रसाद के तीन ठिकानों पर SVU की रेड, सरकारी आवास पर चल रही छापेमारी

बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकार में एक लोक सेवक के रूप में विभिन्न पदों पर रहते हुए गलत तरीके से 84,25,006/- रुपये की भारी संपत्ति अर्जित की। जिसे उनकी आय के ज्ञात कानूनी स्रोतों के अनुपात में नहीं बताया गया है और जिसका संतोषजनक ढंग से हिसाब देने की संभावना नहीं है। ये सभी संपत्तियां पटना, बेतिया सहित अन्य स्थानों पर सृजित की गई हैं। इसके बाद अब इन्हीं ठिकानों पर आज अहले सुबह यह एक्शन लिया गया है।