ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

‘AC कमरों में बैठकर जुटा रहे आंकड़े, किसानों की चिंता नहीं’, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कृषि वैज्ञानिकों को लगाई फटकार

Bihar Politics: बिहार के समस्तीपुर स्थित कोठिया में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने ‘खेत बचाओ’ योजना के कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों को फटकार लगाई।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने गुरुवार को समस्तीपुर के कोठिया में केंद्र सरकार की योजना ' खेत बचाओ' कार्यक्रम के सरकारी मंच से ही देश भर के कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगा दी। 




उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार काफी योजनाएं चला रही है और इसपर काफी खर्च भी हो रहे है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका सही फायदा किसानों को नही मिल रहा है? आप सब लोग एसी कमरे में बैठकर सिर्फ आंकड़े जुटाने में लगे है। किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नही दे रहा।




उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी कोशिश कर रही है। मिट्टी जांच की व्यवस्था सरकारी स्तर पर हर पंचायत में नहीं उपलब्ध होने पर भी मंत्री ने पूसा के मिट्टी जांच पदाधिकारी को भी लताड़ लगाई। 




गौरतलब है 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक खेत बचाओ योजना की राष्ट्र वयापी शुरुआत की गई है। बिहार में इसकी शुरुआत पूसा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा समस्तीपुर के कोठिया पंचायत सरकार भवन पर किया गया जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता