ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: भारत की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा हाथ का साथ, BJP में शामिल हो सकती हैं सावित्री जिंदल

DELHI: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हर दिन झटके पर झटका लग रहा है। अबतक कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। अब भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने का

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: भारत की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा हाथ का साथ, BJP में शामिल हो सकती हैं सावित्री जिंदल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हर दिन झटके पर झटका लग रहा है। अबतक कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। अब भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। सावित्री जिंदल ओपी जिंदल समूह की चेयरमैन हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। सावित्री जिंदल ने एक्स पर अपने इस्तीफे का एलान किया है।


दरअसल, देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल सावित्री जिंदल ने कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है। हाल ही में सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां ने भी कांग्रेस छोड़ दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सावित्री जिंदल जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकती हैं हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


सावित्री जिंदल ने एक्स पर लिखा, “मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है। हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए व सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी”


बता दें कि साल 2005 में जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की एक फ्लेन क्रैश में निधन के बाद सावित्री जिंदल ने हरियाणा के हिसार विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। सावित्री जिंदल लगातार 10 सालों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहीं। साल 2013 तक वे हरियाणा सरकार में मंत्री रहीं हालांकि साल 2014 में वे विधानसभा का चुनाव हार गई थीं। हाल ही में उनके बेटे नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि बेटे के बाद अब सावित्री जिंदल भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगी।