ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 32 यात्री थे सवार✦रोहतास में बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप, शाहाबाद में नया एयरपोर्ट; CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?

सत्ता से बेदखल होने के बाद BJP कोटे के मंत्रियों का हटने लगा नेम प्लेट, पूर्व मंत्री का लगा साइन बोर्ड

PATNA : बिहार में सरकार से बर्खास्त किए जाने के बाद बीजेपी के मंत्रियों के आवास से मंत्री वाला नेम प्लेट हटाया जा रहा है। मंगलवार को सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद देर रात बीजेप

सत्ता से बेदखल होने के बाद BJP कोटे के मंत्रियों का हटने लगा नेम प्लेट, पूर्व मंत्री का लगा साइन बोर्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सरकार से बर्खास्त किए जाने के बाद बीजेपी के मंत्रियों के आवास से मंत्री वाला नेम प्लेट हटाया जा रहा है। मंगलवार को सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद देर रात बीजेपी के मंत्रियों को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद बुधवार की सुबह से ही उनके आवासों से पुराना नेम प्लेट बदला जा रहा है।


बिहार सरकार के तत्कालीन डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर पूर्व डिप्टी सीएम का नेम प्लेट लगा दिया गया है। इसके साथ ही नीतीश सरकार में मंत्री रहे अन्य बीजेपी नेताओं के आवास से भी मंत्री वाले नेम प्लेट बदल दिए जाएंगे।


एनडीए के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया था बर्खास्तगी की अधिसूचना बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विभाग ने मंगलवार की देर रात जारी कर दी थी। नीतीश कैबिनेट से मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री रहे बीजेपी नेताओं के आवास से मंत्री वाला नेम प्लेट हटा दिया गया है।