ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

सत्ता में वापसी से पहले पूजा-अराधना? तेजस्वी यादव कर रहे हैं रूद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से गूंज रहा राबड़ी आवास

PATNA : बिहार में सत्ता के समीकरणों में उलटफेर की खबरों के बीच तेजस्वी यादव भगवान शिव की पूजा अराधना में लगे हैं. राबडी देवी के आवास पर आज रूद्राभिषेक हो रहा है. तेजस्वी यादव खुद भ

सत्ता में वापसी से पहले पूजा-अराधना? तेजस्वी यादव कर रहे हैं रूद्राभिषेक, मंत्रोच्चार से गूंज रहा राबड़ी आवास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता के समीकरणों में उलटफेर की खबरों के बीच तेजस्वी यादव भगवान शिव की पूजा अराधना में लगे हैं. राबडी देवी के आवास पर आज रूद्राभिषेक हो रहा है. तेजस्वी यादव खुद भगवान शिव की अराधना करने बैठे हैं. पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबडी देवी का आवास मंत्रोच्चार से गूंज रहा है.


राबडी आवास में आज सुबह से ही पूजा अराधना जारी है. तेजस्वी यादव खुद रूद्राभिषेक कर रहे हैं. उनके बडे भाई तेजप्रताप यादव भी पूजा में शामिल हैं. राबड़ी आवास में आज सुबह से पार्टी के नेताओं की एंट्री पर रोक लगी है. पूजा में सिर्फ परिवार के लोग शामिल हैं.


बिहार के जो सियासी हालात हैं उसमें ये लगभग तय हो गया है कि तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी हो रही है. मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. कल ही राजद ने अपने विधायकों की बैठक बुलायी है. नीतीश ने भी जेडीयू विधायकों को बुलाया है तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी कल ही होनी है. वैसे बीजेपी क्राइसिस मैनेजमेंट में लगी है लेकिन उसकी कोशिशें सफल होती नहीं दिख रही है.


ऐसे में तेजस्वी की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है. तो क्या सत्ता में वापसी से पहले राबड़ी आवास में भगवान की अराधना की जा रही है. वैसे भी लालू-राबड़ी परिवार में किसी शुभ काम से पहले पूजा-अराधना की परंपरा रही है. तभी ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिव की अराधना के बाद तेजस्वी यादव सरकार में शामिल होने की तैयारी करेंगे.