ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने बिहार की इस सीट से किया नामांकन, नॉमिनेशन के बाद क्या बोलीं?

Bihar Election 2025: सासाराम विधानसभा से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की स्नेहलता कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि विकास उनके चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा। उपेंद्र कुशवाहा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने सासाराम विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर गईं हैं।  उन्होंने सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन के कार्यालय में नामांकन फॉर्म जमा किया। 


इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा स्वयं भी मौजूद रहे। पति-पत्नी दोनों अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद स्नेहलता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति करने आई हैं और जनता की सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाएंगी।


वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने भरोसा जताया कि स्नेहलता को स्थानीय जनता से भरपूर समर्थन मिलेगा और सासाराम क्षेत्र में बदलाव की नई शुरुआत होगी। बता दें कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को विधानसभा की कुल 6 सीटें मिली हैं।  सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है। स्नेहलता कुशवाहा पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता