ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

चुनावी रंजिश में मारे गए राजद कार्यकर्ता चंदन यादव के घर छपरा पहुंचे तेजस्वी यादव, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

CHAPRA: सारण लोकसभा चुनाव के बाद छपरा में चुनावी रंजिश में एक राजद कार्यकर्ता 25 वर्षीय चंदन यादव की हत्या कर दी गयी थी। घटना छपरा के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक पर हुई

चुनावी रंजिश में मारे गए राजद कार्यकर्ता चंदन यादव के घर छपरा पहुंचे तेजस्वी यादव, मृतक के परिजनों से की मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: सारण लोकसभा चुनाव के बाद छपरा में चुनावी रंजिश में एक राजद कार्यकर्ता 25 वर्षीय चंदन यादव की हत्या कर दी गयी थी। घटना छपरा के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक पर हुई थी। इस दौरान गोली लगने से तीन लोग भी घायल हो गये थे। चुनावी रंजिश में मारे गये राजद कार्यकर्ता चंदन कुमार यादव के परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को तेजस्वी यादव पहुंचे। 


मृतक चंदन यादव के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद तेजस्वी यादव ने परिजनों से मुलाकात की। कहा कि  चुनाव आयोग ने हमलोगों को मिलने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद हमलोग मिलने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि छपरा के पीड़ित परिवार को न्याय मिलनी चाहिए। क्योंकि पीड़ित परिवार ने एक जवान बेटा को खोया है।


शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव छपरा पहुंचकर सबसे पहले मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव पहुंचे जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थिति आपसी विवाद में घायल युवती से मिलने पहुंचे। उसके बाद नगर थाना क्षेत्र के ही तेलपा गांव पहुंच कर मृतक चंदन यादव और घायल गुड्डू राय के परिजनों से घटना की जानकारी ली।


परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। एसपी से लेकर डीजीपी से भी मिलेंगे और फरार चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करेंगे। प्रशासन दबाव में काम कर रही है। प्रशासन से अपील करेंगे कि वो किसी के दबाव में नहीं आए। सच्ची घटना के हिसाब से पीड़ितों को न्याय दिलाए। 


उन्होंने कहा कि लॉ एंड आर्डर के हिसाब से कार्य करना चाहिए। पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। बिहार में हत्या लूट और मर्डर की घटनाएं घट रही है। सिर्फ हत्याएं नही हो रही है। बल्कि बिहार में पुल पर पुल गिर रहे हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहा है। दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लगातार पेपर लीक हो रहा है। लगातार पुल गिरे जा रहे है। लगातार ट्रेन की दुर्घटना हो रही है। लेकिन शासन के लोग चुप बैठे हुए है।