ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

सरकार बनते ही 10 लाख नौकरियां देंगे तेजस्वी, बेरोजगारी को लेकर किया बड़ा एलान

PATNA : बिहार की राजनीति अब चुनावी मोड में तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरक

सरकार बनते ही 10 लाख नौकरियां देंगे तेजस्वी, बेरोजगारी को लेकर किया बड़ा एलान
Manish Kumar
4 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति अब चुनावी मोड में तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में बेरोजगारों के हित में फैसला लिया जाएगा ऍर 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे. 

तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों से कहा है कि उनकी सरकार बनते ही 10 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए फैसला लिया जाएगा. तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्होंने बेरोजगारों को अपने साथ जोड़ने के लिए जो मुहिम शुरू की थी वह जबरदस्त तरीके से सफल साबित हुई है. तेजस्वी ने कहा कि उनके वेब पोर्टल से रजिस्टर्ड युवा और मिस कॉल नंबर से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लाखों में रही है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहला साइन से सबसे पहली यही काम करेंगे. यह वादा कोई झूठा नहीं है. क्योंकि इससे पहले ही सरकार सिर्फ झूठ बोलते आ रही है. एक साल में 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात हो रही थी. 15 साल में राज करने वालों ने बिहार को कंगाल बना दिया है. एक बिहारी पर 37 हजार रुपए का कर्ज हो गया है. 12 करोड़ बिहारियों पर कर्ज का भार है. विधानसभा की ड्राइवर और चपरासी की नौकरी के लिए पांच लाख लोगों ने आवेदन दिया था. स्वास्थ्य विभाग में 4.5 लाख नौकरी खाली है.


तेजस्वी ने दावा किया जो आरजेडी की सरकार नौकरी देगी वह स्थायी और सरकारी नौकरी होगी. लोग पूछते हैं कि कैसे पूरा करेंगे तो हम बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग के तय मानक है कि एक हजार पर एक डॉक्टर होना चाहिए. बिहार की आबादी साढ़े 12 करोड़ है. इस हिसाब से 1 लाख 25 हजार डॉक्टरों की जरूरत हैं. उसके हिसाब से सहायक स्टाफ नर्स और मेडिकल स्टाफ की जरूरत हैं. स्वास्थ्य विभाग में 2.5 लाख लोगों की जरूरत हैं. पुलिस विभाग में 50 हजार पुलिसकर्मियों का पद रिक्त पड़ा है. यह तब है तो पुलिस-पब्लिक का अनुपात सबसे कम पर है. एक लाख आबादी पर 77 पुलिसकर्मी है. मणिपुर जैसे छोटे राज्य की बात करें तो वहां पर 1 हजार पुलिसकर्मी एक लाख की आबादी पर है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के 2 महीने बाद ही यह सारी पदों को भरा जाएगा. इसके अलावे रोजगार के लिए बिहार में उद्योग लगाया जाएगा. किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट की यूनिट लगेगा. बिहार में 58 घोटाले हुए, इसमें सृजन घोटाला, धान घोटाला शामिल है. सिर्फ नीतीश सरकार ने 15 साल में खजाना चोरी करने का काम किया है. आरजेडी जल्द ही अपनी मेनिफेस्टो जारी करेगी. इसको लेकर काम चल रहा है. तेजस्वी ने कहा कि 22 लाख लोगों ने चंद दिनों में बेरोजगारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है.

टैग्स